फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश सरकार ने अब छात्रों को दिया तोहफा

Sun, 08 Feb 2015 12:33 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में दो नए इंजीनियरिंग कॉलेज और खोले जाएंगे। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत केंद्र सरकार ने देवीपाटन एवं बस्ती मंडल में एक-एक इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


अब प्रदेश सरकार स्थल का चयन कर रही है। यह जानकारी प्राविधिक शिक्षा मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के तीन इंजीनियरिंग कॉलेज आगामी शैक्षिक सत्र 2015-16 से अपने परिसर में शुरू हो जाएंगे। इनमें बांदा, बिजनौर व अम्बेडकरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल हैं।

इनके भवन का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। आजमगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज का भवन निर्माण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

आगामी शैक्षिक सत्र से होगी पढ़ाई

मैनपुरी, कन्नौज एवं सोनभद्र में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज को उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय का सहयुक्त कॉलेज बनाकर आगामी शैक्षिक सत्र से पढ़ाई शुरू करवा दी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान लखनऊ की स्थापना पीपीपी मोड के अन्तर्गत की जा रही है। इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में चयनित यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की हिस्सेदारी रहेगी।

इसमें केंद्र सरकार की 50 फीसदी, राज्य की 35 प्रतिशत व इंडस्ट्री की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें