फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में भाजपा को मिलेगा दो तिहाई बहुमत: राजनाथ

Sat, 07 Feb 2015 09:49 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री व स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को यहां भाजपा को बहुमत मिलने का दावा किया। सिंह शनिवार को यहां लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की आम आदमी पार्टी से कड़ी टक्कर है लेकिन जीत भाजपा को ही मिलेगी।

वहीं, उन्होंने सूबे की कानून-व्यवस्था पर कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था ठीक रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। उसे इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

राजनाथ से सवाल हुआ था कि उनके संसदीय क्षेत्र लखनऊ में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। कानून का छात्रा की न सिर्फ नृशंस हत्या की गई बल्कि बर्बरतापूर्वक उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए।
विज्ञापन

जल्द ही जमीन पर दिखेंगी योजनाएं

इस पर राजनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। जब जैसी जरूरत प्रदेश सरकार को होगी, केंद्र वैसी सहायता करेगा।

रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का पूरा ध्यान इस पर है। इसके लिए आरपीएफ को और अधिकार दिए जाएंगे।

एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि लखनऊ के विकास कार्यों की सभी योजनाएं प्रगति पर हैं। जल्द ही ये जमीन पर दिखाई भी देने लगेंगी।

‘आप’ से टक्कर, लेकिन जीत हमारी: दिल्ली चुनाव पर उन्होंने कहा कि वहां आम आदमी पार्टी ‘आप’ से कड़ी टक्कर है। बावजूद इसके भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें