देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रस्तावित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट)- 2017 के लिए 2 लाख 31 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यह पिछले वर्ष से एक हजार कम हैं। सोमवार को शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि थी। 18 अक्तूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।
इसके अलावा अन्य जानकारी कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध होगी। इस बार प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ निभा रहा है। बता दें, सात वर्ष भी आईआईएम लखनऊ को यह जिम्मेदारी दी गई थी।