फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: सीवर लाइन के मेन होल में सफाई के लिए घुसे दो श्रमिकों की जहरीली गैस से मौत

Tue, 29 Mar 2022 03:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में सीवर लाइन के मेन होल में काम करते समय दो श्रमिकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। वो सीवर लाइन में उतरकर सफाई कर रहे थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद जिलाधिकारी व पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवर लाइन के मेन होल में सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो श्रमिक बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। मौके पर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत आला अफसर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू में किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर में अमृत योजना के तहत सीवर का कार्य चल रहा है। पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब टेस्टिंग किया जा रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह मनिक रोड स्थित सीवर के मेनहोल में उतरकर श्रमिक सफाई कर रहे थे। इसी दौरान जहरीली गैस से दोनों बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद एक-एक करके दोनों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डा. शिवकुमार ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक संजू नागर वृंदावन मथुरा, जबकि दूसरा मृतक जोगेशर राजाखेड़ा राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। इस कार्य के लिए शासन से कार्यदायी संस्था जल निगम है। वहीं काम कराने के लिए फर्म घारपूरे इंजीनियरिंग प्राईवेट लिमिटेड को नामित किया गया है।
विज्ञापन


घारपूरे फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके बेरा ने बताया कि तोमर कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्य कराया जा रहा था। घटना की जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें