फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर : कच्चा मकान ढहने से एक बच्ची समेत दो की मौत, चार घायल

Thu, 25 Jul 2019 09:56 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कच्चा मकान ढहा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूरे दरियाव लाल गांव में बुधवार की रात एक कच्चा मकान ढह गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से यूपी-100 टीम ने मलबे में दबे छह लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो चुकी थी। चार घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डीएम के आदेश पर एसडीएम बल्दीराय और सीओ गांव पहुंचे और मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन


बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे दरियाव लाल गांव निवासी छोटेलाल गुप्ता का मकान कच्चा था। बुधवार रात परिवार के लोग मकान में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक मकान ढह गया। मकान के बगल में स्थित छप्पर के नीचे छोटेलाल की पत्नी सो रही थी। मकान गिरते ही उसने शोर मचाया तो गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी-100 को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात में ही पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। 

करीब आधे घंटे बाद मलबे से छोटेलाल की मां सीता (70), पुत्रियां शालू (15), शिवानी (13), शुभांकी (12), मानसी (10), श्रेयांशी (8) को बाहर निकाला गया। इस दौरान सीता और श्रेयांशी की मौत हो चुकी थी। यूपी-100 टीम शालू, शिवानी, शुभांकी, मानसी को लेकर सीएचसी बल्दीराय पहुंची, जहां चिकित्सकों ने चारों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


डीएम सी. इंदुमती ने घटना की जानकारी होते ही एसडीएम बल्दीराय प्रिया सिंह और सीओ बल्दीराय लालचंद्र चौधरी को मौके पर भेजा। एसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी। डीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को अनुग्रह सहायता राशि दी जा रही है। इसके साथ ही गृह अनुदान देने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया है। जल्द ही पीड़ित परिवार को मदद मिल जाएगी। एसओ बल्दीराय आकाश पवार ने बताया कि पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है। 
विज्ञापन

बरसात में कच्चे मकान में रहने से बचें ग्रामीण

एसडीएम प्रिया सिंह ने बरसात के दौरान कच्चे जर्जर मकानों में नहीं रहने की सलाह दी। एसडीएम बृहस्पतिवार को राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचीं और निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने लोगों से कहा कि जिनके मकान कच्चे हैं। वे बरसात में उनमें न रहें। कहीं आसपास या अपने पड़ोसी के मकान में रह लें। एसडीएम ने ग्राम प्रधान से कहा कि जिनके कच्चे मकान हैं। आवास आवंटन में ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें