फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में दो आईएएस अफसरों के तबादले, उदय भान त्रिपाठी विशेष सचिव नगर विकास बने

Sun, 26 Feb 2023 11:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में दो आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। विशेष सचिव नगर विकास के पद पर उदय भान त्रिपाठी की नियुक्ति हुई है और आईएएस सुनील चौधरी को प्रतीक्षारत किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सुनील चौधरी विशेष सचिव नगर विकास को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। अपर आवास आयुक्त उदय भान त्रिपाठी को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके पहले पांच आईएएस अफसरों के तबादले हुए थे। आईएएस यशु रुस्तगी को विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा, आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल को गोरखपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वह अभी तक महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे।

आईएएस आकांक्षा राना को मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ नियुक्त किया गया है। वह अभी तक मुख्य विकास अधिकारी हरदोई के पद पर जिम्मेदारियां संभाल रही थीं।

इसी तरह आईएएस सौम्य गुरूरानी को मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई के पद पर नियुक्ति दी गई है। वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद पर तैनात थीं। अभी तक मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज के पद पर तैनात रहीं शिपू गिरी को वाराणसी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें