फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हुड़दंग के मुख्य आरोपी के साथ दो हिस्ट्रीशीटर भी थे शामिल, पकड़ से बाहर

Fri, 17 Jan 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हुड़दंग के मुख्य आरोपी के साथ दो हिस्ट्रीशीटर भी थे शामिल, पकड़ से बाहर
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव थाने के पास रविवार को बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी के नाम पर हुड़दंग करने वाले मुख्य आरोपी राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राघव के साथ अलीगंज थाने के दो हिस्ट्रीशीटर आकाश यादव और मनीष यादव भी शामिल थे। वायरल वीडियो में दोनों हिस्ट्रीशीटर साफ दिख रहे हैं। पुलिस अभी तक तीनों को नहीं पकड़ सकी है। मामले में बृहस्पतिवार को चौकी इंचार्ज नौबस्ता को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


चर्चा ऐसी भी है कि बर्थडे पार्टी का आयोजन करने वाला राघवेंद्र एक राजनेता का करीबी है, जिसकी वजह से पुलिस उस पर हाथ डालने से कतरा रही है। हुड़दंग के वायरल वीडियो में दोनों हिस्ट्रीशीटर साफ दिख रहे हैं। पुलिस ने दावा जरूर किया है राघवेंद्र और अन्य की तलाश की जा रही है। मामले में अब तक 22 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 25 से अधिक हुड़दंगियों की पहचान होना बाकी है।
एसीपी अलीगंज व्रज नारायण सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की मदद से हुड़दंग में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी। पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज नौबस्ता प्रदीप यादव को डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


चौकी में हिस्ट्रीशीटरों ने काटा था केक

हुड़दंग में शामिल अलीगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर आकाश यादव और मनीष यादव को विवादों से पुराना नाता रहा है। वर्ष 2023 में अलीगंज पुलिस ने दोनों की हिस्ट्रीशीट खोली थी। जनवरी 2023 में दोनों का अलीगंज थाने की चौकी गल्ला मंडी के अंदर चौकी इंचार्ज जफर मेहंदी का जन्मदिन मनाते हुए फोटो भी वायरल हुआ था। अलीगंज पुलिस ने एक जनवरी 2022 को आकाश यादव व मनीष यादव के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें