फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रों के दो गुट भिड़े, फूटे सिर, टूटे हाथ

Thu, 18 Sep 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बीबीएयू में हंगामे के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं व घायल छात्र।
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के मैकेनिकल विभाग में बुधवार दोपहर विश्वकर्मा पूजा के दौरान छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। हेलमेट और डंडों से हुए हमले में किसी छात्र का सिर फूट गया तो किसी का हाथ टूट गया। छात्र मृत्युंजय कुमार, रितेश कुमार, आदेश कुमार, आदर्श कुमार के सिर में चोट आई है।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे छात्रों को खदेड़कर बाहर किया और घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। शाम होते-होते दोनों गुटों के छात्र आशियाना थाने पहुंच गए और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। वहीं कुछ छात्रों ने बवाल के पीछे कुछ प्रोफेसरों की भी साजिश बताई है।

देर रात तक धरने पर बैठे रहे पीड़ित

घटना के बाद पीड़ित छात्र कुलपति कार्यालय के बाहर देर रात तक धरने पर बैठे रहे। छात्रों की मांग है कि हमलावर छात्रों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन




घटना के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी। दोषी छात्र के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। किसी भी छात्र को विश्वविद्यालय में अराजकता की अनुमति नहीं दी जा सकती है। -डॉ. रचना गंगवार प्रवक्ता, बीबीएयू



घायल छात्रों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के निर्देश पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल कैंपस में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। -छत्रपाल सिंह, आशियाना थाना प्रभारी

बीबीएयू में हंगामे के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं व घायल छात्र।

बीबीएयू में हंगामे के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं व घायल छात्र।

बीबीएयू में हंगामे के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं व घायल छात्र।

बीबीएयू में हंगामे के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं व घायल छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें