फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दोस्तों को दबंगों ने पीटा, की हवाई फायरिंग

Wed, 05 Feb 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दो दोस्तों को दबंगों ने पीटा, की हवाई फायरिंग
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में सोमवार रात हरदोई रिंग रोड पर ईस्ट इंडिया फार्मास्यूटिकल कंपनी के कर्मचारी अनुज जायसवाल और उनके दोस्त पीयूष पाल की उनके सहयोगी विशाल यादव व उसके आठ साथियों ने पिटाई कर दी। विशाल ने अपनी पिस्टल से हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


ठाकुरगंज के नगरिया निवासी अनुज के मुताबिक विशाल आए दिन उनसे अभद्रता करता है। कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना। सोमवार रात नौ बजे विशाल ने उन्हें मिलने के लिए राज एस्टेट पर बुलाया था। वह दोस्त के साथ वहां पहुंचे तो विशाल व उसके आठ साथियों ने उनकी पिटाई कर दी। बीच बचाव में पीयूष को भी पीट दिया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक मारपीट की घटना सही है। गोली चलने की बात सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें