फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही मौत, तीन साल में परिवार में तीन मौतें

Mon, 07 Dec 2020 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राहुल व संतोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के गोसाईंगंज में शनिवार देर रात कबीरपुर गांव के पास बेकाबू डंपर ने बाइक सवार 22 वर्षीय राहुल रावत और उसके दोस्त 21 साल के संतोष को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर का चालक वाहन समेत भाग निकला। 
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों ने अवैध खनन में लगे डंपर पर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सुशांत गोल्फ सिटी के हसनपुर खेवली गांव निवासी राहुल रावत अपने दोस्त संतोष के साथ बाइक से गोसाईंगंज के कुरिया गांव गया था।

वहां उसके दोस्त की बहन की शादी थी। देर रात दोनों लौट रहे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। दोनों बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राहुल के पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि कबीरपुर में एक मैरिज लॉन में कई दिन से अवैध खनन चल रहा है। रात को पकड़े जाने के डर से डंपर चालक अंधाधुंध गति से भगाते हैं जिससे कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

गांव में शोक और सन्नाटा

राहुल के चाचा व ग्राम प्रधान सूरज रावत ने बताया कि राहुल के पिता रामशंकर रावत की तीन साल पहले मौत हो गई थी। बीते साल उसकी मां सावित्री भी चल बसीं। भाई की मौत के बाद भतीजे राहुल और विकास को वही पाल-पोस रहे थे।

शनिवार रात राहुल की मौत की खबर मिली तो परिजनों पर पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने बताया कि राहुल ने बीते वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी। वह प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। उसकी शादी की बात भी चल रही थी। उधर, दो युवकों की मौत से गांव में शोक और सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने बताया कि संतोष के पिता गंगा प्रसाद घर पर दूध डेयरी चलाते हैं। वह चार भाईयों में सबसे छोटा था और पिता के काम में हाथ बंटाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें