फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल पर 78.60 लाख की ठगी की दो एफआईआर

Wed, 29 Jul 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी के खिलाफ 78.60 लाख रुपये की ठगी की दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। कंपनी पर दो लोगों से फ्लैट और जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
विज्ञापन

अलीगंज सेक्टर-बी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि 2011 में कंपनी में फ्लैट और प्लॉट बुक कराया था। उन्होंने कंपनी को फ्लैट के 33.25 लाख रुपये और प्लॉट के 14.35 लाख रुपये जमा किए थे। आरोप है कि उन्हें आज तक फ्लैट या प्लॉट नहीं मिला। अमेठी निवासी विवेक सिंह ने 2014 में फ्लैट बुक कराया था। उन्होंने इसके लिए 31 लाख रुपये का भुगतान किया था। कंपनी ने उनके नाम पर भी रजिस्ट्री नहीं की। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामलों की तफ्तीश जारी है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें