फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: तेज रफ्तार बाइक व मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक व एक किशोर की मौत

Tue, 25 Feb 2025 06:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, कटरा (श्रावस्ती)

सार

श्रावस्ती एयरपोर्ट गेट के सामने हुए एक भीषण हादसे में एक युवक व एक किशोर की मौत हो गई। हादसे में घायल तीन लोगों को सीएचसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरा स्थित श्रावस्ती स्थित एयरपोर्ट गेट के सामने मंगलवार बाइक व मोपेड की आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक व मोपेड सवार एक युवक व एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक मासूम, एक महिला व एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया है।

विज्ञापन


नवीन मार्डन थाना कटरा क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ पंडित निवासी सोनू गुप्ता (16) पुत्र सुरेश कुमार मंगलवार को मोपेड़ से कटरा बाजार आया था। जहां से वह गांव के ही हर्षित गुप्ता (15) पुत्र राकेश के साथ वापस गांव लौट रहा था। इसी बीच थाना क्षेत्र के ही गोपालपुर निवासी थानेदार उर्फ अजय कुमार तिवारी (35) अपनी मां सुषमावती तिवारी (60) पत्नी शोभाराम व तीन वर्षीय बेटे रुद्र तिवारी के साथ बाइक से वीरपुर की तरफ से कटरा की ओर आ रहा था।

जैसे ही दोनों सवार श्रावस्ती एयरपोर्ट गेट के सामने पहुंचे तभी दोनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर तेज होने के कारण सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया जहां चिकित्सक ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि हर्षित, सुषमा व रुद्र को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां सुषमा, हर्षित व रुद्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। दोनों ही बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। इस बारे में थानाध्यक्ष कटरा योगेश कुमार सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें