फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी विधान परिषद की कार्यवाही 28 फरवरी तक के लिए स्थगित, सीएम योगी ने दिए सवालों के जवाब

Tue, 25 Feb 2025 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यूपी विधान परिषद में सदन को संबोधित किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही 28 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
यूपी विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधान मंडल का बजट सत्र जारी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में विपक्ष के सवालों के जवाब दिए और राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा सदस्यों के व्यवहार पर विपक्ष को जमकर खरी - खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि एक परंपरा चल पड़ी है कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा करो। सपा के लोगों का आचरण किसी तरह से लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष पर महाकुंभ को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर वहां इतनी अव्यवस्था होती तो क्या 60 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए आते। दुनिया भर के लोग सनातन के आयोजन में हिस्सा लेने आ रहे हैं और सपा को लोग इसे लेकर भ्रम फैला रहे हैं।

मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद विधान परिषद की कार्यवाही 28 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच कार्य मंत्रण समिति की बैठक होगी।

इससे पहले नियम 105 के तहत विधान परिषद सदस्य ध्रुव त्रिपाठी ने शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने पर विचार करने का मुद्दा उठाया। काफी बहस के बाद भी 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने पर निर्णय नहीं हो सका। उन्होंने नियमित अंशदान न काटने की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें