फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो युवकों की मौके पर ही मौत, तीन की हालत गंभीर

Thu, 04 May 2023 01:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के एक पेड़ से टकराने के कारण हुआ था।
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग पर सतरिख थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार भोर एक स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के उधवापुर गांव निवासी हर्षित (20), गोलू (21) बंटी (22) और मोहित की रिश्तेदारी लखनऊ से आए नितिन (30) बुधवार की शाम गांव की एक बारात गए थे। रात करीब 2:30 बजे सभी वापस लौटे और उन्होंने गांव पहुंचकर हरिश्चंद्र के पुत्र मोंटी और मोहित (22) को जगाया।

ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: दस निगमों में मतदाताओं की कसौटी पर दलों की साख, भाजपा दोहराएगी इतिहास या सपा की बढ़ेगी ताकत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कमर टूटने पर मेनका गांधी ने रेलवे से मांगा एक करोड़ रुपये या पक्की सड़क, फिसल कर गिरीं सांसद
विज्ञापन


इसके बाद सभी युवक स्कॉर्पियो पर सवार होकर हैदरगढ़ की ओर निकले। सुबह परिजनों को सूचना मिली कि स्कॉर्पियो छोटा लालपुर गांव के पास पेड़ से टकरा गई है। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस भी आ गई। हादसे में मोंटी उर्फ मोहित तथा हर्षित की मौत हो चुकी थी।

बाकी तीन युवकों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि गोलू की हालत भी काफी गंभीर है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें