फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी निकाय चुनाव 2023: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया मतदान, कहा - बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा

Thu, 04 May 2023 11:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यूपी निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को नगर निकाय के पहले चरण में अपना वोट डाला। महानगर के ब्वॉयज कॉलेज में सुबह नौ बजे पत्नी नम्रता पाठक के साथ मतदान किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से विकास के लिए मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया। लखनऊ में 110 वार्ड हैं। अधिकांश सीटें भाजपा के खाते में आ रही हैं। भाजपा के सभी महापौर प्रत्याशियों पर प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया है। भाजपा को नगर निकाय चुनाव में प्रचंड जीत मिलेगी।

ये भी पढ़ें - मतदान के बाद बोलीं मायावती, बसपा को समर्थन देगी जनता, मतदाता वोट जरूर करें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मेनका ने कहा- मोहम्मद साहब भी थे शाकाहारी, स्कूलों में गीता के साथ बाइबिल व कुरान भी पढ़ाई जाए


उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। यह कानून व्यवस्था का आदर्श उदाहरण है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक चुनावी प्रबंधन में भी व्यस्त रहे। मतदान के बाद हर सीट के चुनावी समीकरण की जानकारी लेते रहे। प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र में मतदान की गति के बारे में स्वयं जानकारी लेते रहे। पूरा फोकस अधिक से अधिक मतदान पर रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें