अमेठी में मंगलवार सुबह जेएस स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इलाके में एक सफारी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सफारी वाहन में चार लोग सवार थे। दुर्घटना होने से चार में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।