कोरोना के चलते आक्सीजन की बढ़ी डिमांड के चलते आक्सीजन प्लांट के बाहर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तैनात की है। केटी प्लांट के बाहर भी चिनहट थाने से एक इंस्पेक्टर, 6 सब इंस्पेक्टर, 25 हेड कांस्टेबव व कांस्टेबल के साथ पीएसी भी तैनात थी। इसके अलावा प्लांट से आक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए कई एंबुलेंस व गाड़ियों के साथ दर्जनों लोग भी मौजूद थे।
विस्फोट के बाद चीख पुकार सुनकर सुरक्षा ड्यूूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने अंदर पहुंच कर घायलों की मदद की और उन्हें बाहर निकाला। गंभीर रुप से घायलों को प्लांट के बाहर मौजूद एंबुलेंस से लोहिया हॉस्पिटल भेजा गया। जहां हालात ज्यादा बिगड़ने पर कुछ कर्मचारियों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
कमजोर सिलिंडर के चलते विस्फोट की जताई जा रही संभावना
आक्सीजन प्लांट में विस्फोट की सूचना पाकर मंडलायुक्त रंजन कुमार, पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर, डीएम अभिषेक प्रकाश के साथ-साथ चीफ फायर अफसर विजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। घायलों की तत्काल मदद के लिए पुलिस व सीएफओ ने प्लांट में विस्फोट के कारणों की जांच पड़ताल शुरू की। डीएम अभिषेक प्रकाश का कहना है कि विस्फोट में कारणों की जांच की जा रही है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि कमजोर आक्सीजन सिलिंडर के चलते उसमें धमाका हुआ। कमजोर सिलिंडर में गैस रिफरिंग के दौरान यह हादसा हुआ।
मृतकों की सूची-
1. दीपू कन्नौजिया निरालानगर आईटी कालेज के पास।
2. अरुण पांडेय निवासी लखनऊ (खाली धड़ मिला) प्लांट कर्मचारी
3. त्रिभुवन यादव निवासी तासीपुर बाराबंकी प्लांट कर्मचारी
घायलों की सूची
1. अंकुर (25) पुत्र राम सिंह निवासी नारीपुरवा थाना फतेहपुर बाराबंकी (दोनों पैर उड़ गए) प्लांट कर्मचारी
2. आशीष कुमार (23) पुत्र मूूल्हे निवासी रुद्रपुरवा थाना गुडंबा लखनऊ (बाया पैर, बाई जांघ, बाया हाथ काटा) प्लांट कर्मचारी
3. धीरज (30) निवासी महमूदाबाद सीतपुर (आंख व पैर में गंभीर चोट) प्लांट कर्मचारी
4. राजबली यादव (20) पुत्र जय सिंह निवासी सुहावल जिला फैजाबाद ( बाया हाथ कोहनी से गायब, पेट में गंभीर चोट) प्लांट कर्मचारी
5. आकाश यादव (26) पुत्र राम लखन यादव निवासी शेखुपुरा
काॅलोनी विकास नगर लखनऊ (दाहिने कंधे पर चोट) प्लांट कर्मचारी
6. धनंजय प्लांट कर्मचारी
7. मुलायम प्लांट कर्मचारी
8. अजय साहू तेलीबाग निवासी आक्सीजन सिलेंडर भरवाने आये थे।
पुलिस के अनुसार आक्सीजन सिलिंडर के कालाबाजारी के मामले में केटी आक्सीजन प्लांट के मालिक अतुल कुमार समेत 6 लोगों के खिलाफ चिनहट पुलिस ने 30 अप्रैल को केस दर्ज किया था। पुलिस ने प्लांट मालिक अतुल कुमार के साथ-साथ डाला के ड्राइवर देवानंद और बहराइच निवासी एके खान समेत तीन अन्य कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने डाला के ड्राइवर देवानंद को 20 आक्सीजन सिलिंडर के साथ गिरफ्तार भी किया गया। वह अवैध रुप से बहराइच में आक्सीजन गैस सिलिंडर की सप्लाई कर रहा था।
रिहायशी इलाके में चल रहा था प्लांट
देवा रोड स्थित डॉ. बीआर दुबे इंक्लेव में केटी आक्सीजन प्लांट चल रहा था। पूरे इलाके में सैकड़ों मकान है जहां हजारों लोग रहते है। रिहायशी इलाके में प्लांट चल रहा था. यहीं नहीं प्लांट के बाहर दर्जनों एंबुलेंस व आक्सीजन सिलिंडर लेने वालों की भीड़ भी जमा थी। प्लांट में बड़े हादसे की चपेट में आकर कई मकान और लोग भी आ सकते थे। जिससे बड़ा जान माल का नुकसान हो सकता था।
ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती पड़ताल में कमजोर सिलेंडर में ऑक्सीजन भरते समय धमाके की बात सामने आ रही है। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है । रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. प्लांट के मालिक व प्रबंधक सहित अन्य जिम्मेदारों की तलाश की जा रही है।
डीके ठाकुर, पुलिस कमिश्नर।