फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद: रुदौली में हत्या की दो वारदातों से हड़कंप, बाग में पाई गई लाशें

Tue, 23 Jul 2019 11:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
वारदात स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जिले में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कोतवाली रुदौली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के पास दो युवकों की हत्या कर फेंकी गई लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों युवकाें के शवों के सिर में गहरी चोटें मिलीं हैं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। हत्या कर लाश फेंके जाने का शक जताया जा रहा है। वारदात की वजह खंगालने के लिए एक्सपर्ट टीमों को लगाया गया है। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह व सीओ रुदौली धर्मेंद्र यादव दोनों वारदातों में तफ्तीश की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कोतवाली रुदौली के बनगावा गांव के बाहर मंगलवार सुबह चकमार्ग के किनारे आम के बाग में एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त जलालपुर गांव निवासी कंधई लोधी (25) के रूप में की। मृतक के सिर में चोट के निशान पाए गए। पिता फूलचंद ने बताया कि कंधई छत्तीसगढ़ में काम करता था। वह एक सप्ताह पहले ही घर आया था। सोमवार को वह गाजियाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था। चाचा जवाहर ने बताया कि कंधई से सोमवार रात 11 बजे फोन पर बात हुई थी। 

वहीं, कोतवाली रुदौली के सहनी गांव निवासी किशन (35) का शव मंगलवार सुबह कोतवाली रुदौली के भिटौरा-लौटनबाग मार्ग पर विंद्रा स्कूल के पास सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार किशन मूल रूप से सहनी गांव का निवासी था। लेकिन किशन के पिता को कोतवाली रुदौली के टीकर गांव में पाही की जमीन मिली थी। इसकी वजह से वह टीकर गांव में रहता था। किशन विवाहित था, उसके बच्चे नहीं है। सोमवार को किशन सहनी गांव में अपने चचेरे दामाद के घर आया था। रात 12 बजे वह टीकर जाने के लिए साइकिल से निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। पुलिस के अनुसार युवक के माथे व सिर पर चोटों के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

दोनों मामलों में एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ धर्मेंद्र यादव, कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों मामले हत्या के प्रतीत होते हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का और विस्तार से पता चलेगा। मामले में परिवारीजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ग्रामीण ने घटना का जल्द खुलासा करने का बात कही।

कंधई के खिलाफ किशोरी भगाने को लेकर थी तनातनी
बनगावा गांव के बाहर मंगलवार की सुबह चकमार्ग के किनारे आम की बाग में कंधई के शव मिलने की वजहें धीरे-धीरे जांच में साफ हो रही है। पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी ने एक वर्ष पहले अपने मायके रहीमगंज में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों के मुताविक कंधई साल भर पहले दूसरे गांव की किशोरी को लेकर फरार हो गया था। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप पर सुलह समझौता हो गया था, लेकिन तनातनी बरकरार थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें