फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: तालाब में नहाने गए दो बच्चों की गहरे पाने में डूबने से मौत, कोहराम मचा

Tue, 07 May 2019 11:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मृतक बच्चे (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सारंगपुर बेलगरा गांव में मंगलवार की सुबह तालाब में स्नान कर रहे दो बच्चे पानी में डूब गए। तालाब के पास मौजूद अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब से दोनों बच्चों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने दोनों बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र  सारंगपुर बेलगरा गांव के उत्तर दिशा में एक तालाब है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के कई बच्चे तालाब में स्नान करने गए थे।

विज्ञापन

तालाब में स्नान कर रहा अजीत कुमार (12) पुत्र घनश्याम विश्वकर्मा और पीयूष कुमार (10) पुत्र सूर्यभान सिंह पानी में डूबने लगे। 

तालाब के पास मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बच्चों की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने तालाब से अजीत कुमार और पीयूष को बाहर निकाला।

इस दौरान सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने जीप से दोनों बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

बड़े बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

घनश्याम विश्वकर्मा के परिवार में पत्नी अनीता के साथ ही तीन बेटा और एक बेटी हैं। बेटों में सबसे बड़ा अजीत था जबकि अर्जुन, आशू के साथ ही बेटी आंचल है। अजीत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

जुड़वा बेटों में से एक की हुई मौत
सूर्यभान सिंह के परिवार में पत्नी अनीता के साथ ही दो बेटे और एक बेटी है। पीयूष और आयुष दोनों जुड़वा थे। बेटी आयुषी छोटी है। पीयूष की मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें