बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर सुमेरगंज के पास दो निजी बसों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मिल्कीपुर से लखनऊ जा रही सैनिक एक्सप्रेस की बस सुमेरगंज के पास पहुंची ही थी कि शाहगंज से लखनऊ जा रही बाला जी ट्रेवलर्स की बस ने ओवरटेक किया। चालक की लापरवाही से दोनों बसें टकरा गई।