फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर टकराईं दो तेज रफ्तार बसें, 14 घायल, पुलिस ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sat, 31 Aug 2019 04:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
फ्लाईओवर ब्रिज पर हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : amar ujala
लखनऊ में हजरतगंज के लक्ष्मण मेला मैदान फ्लाईओवर ब्रिज पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार रोडवेज बसे आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में 14 यात्री घायल हो गए और चालक भाग निकले। पुलिस ने बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिसकर्मियों ने बस किनारे की। इसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
 
विज्ञापन

2 of 7
फ्लाईओवर ब्रिज पर हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज राधारमण सिंह के मुताबिक, लक्ष्मण मेला मैदान की ओर से भैसाकुंड जाने वाले ओवरब्रिज पर दो रोडवेज बसें टकरा गईं। कैसरबाग डिपो की बस बलरामपुर से आ रही थी। लक्ष्मण मेला की ओर से झांसी डिपो की बस 1090 चौराहे जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 7
फ्लाईओवर ब्रिज पर हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : amar ujala
सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो चीखपुकार मची थी। पुलिस ने बस का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।  पुलिस के मुताबिक, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। हालांकि, कैसरबाग डिपो के चालक ने ब्रेक लगा दिया था। नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था।

4 of 7
फ्लाईओवर ब्रिज पर हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : amar ujala
हादसे के बाद ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने 20 मिनट तक यातायात रोके रखा। सड़क पर बस के टूटे हुए शीशे बिखरे थे। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों बसों को डिपो भिजवा दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

5 of 7
फ्लाईओवर ब्रिज पर हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : amar ujala
पुलिस ने खुद चलाई क्षतिग्रस्त बस
हादसे के बाद दोनों चालक  भाग निकले। बीच सड़क क्षतिग्रस्त बस खड़ी होने के कारण जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के निर्देश पर चौकी प्रभारी नरही भूपेंद्र सिंह और लक्ष्मण मेला मैदान विनोद सोनकर ने बस को चलाकर बीच रास्ते से किनारे किया। इस दौरान हजरतगंज थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मी बस को पीछे से धक्का दे रहे थे।
विज्ञापन

6 of 7
फ्लाईओवर ब्रिज पर हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : amar ujala
घायलों की सूची
सिविल के इमरजेंसी ऑफिसर डॉ. राहुल ने बताया कि गोंडा के रामआसरे, बहराइच की शालिनी पांडेय, सुनील पांडेय, गोंडा का कमल दिलदार, अखिलेश कुमार, लखनऊ के राममिलन, गोंडा के पकंज सिंह, खालिद, शबनम, सुमन व अयोध्या के राममिलन हैं। इनके अलावा कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फ्लाईओवर ब्रिज पर हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : amar ujala
विभागीय अधिकारी ने बताया मामूली हादसा
बेकाबू दो रोडवेज बसों की टक्कर को विभागीय अधिकारी काफी हल्के में ले रहे हैं। सीजीएम टेक्निकल जयदीप वर्मा की नजर में यह हादसा मामूली है। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर खुद नहीं पहुंचे। उन्होंने एआरएम कैसरबाग को भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें