लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए 140 करोड़ रुपये की दरकार है। यह धनराशि पटरियों, स्लीपरों, ट्रैक, सिग्नल, लेवल क्रॉसिंग वगैरह पर खर्च होगी। इस रेलखंड पर तेजस, पुष्पक, शताब्दी की स्पीड को बढ़ाया जा सकेगा और कानपुर के रास्ते दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से इसका प्रस्ताव जल्द रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। दरअसल, लखनऊ से दिल्ली वाया कानपुर जाने वाली ट्रेनों को रफ्तार के मामले में कम क्षमता वाले ट्रैक से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें फुल स्पीड में नहीं दौड़ाया जा पा रहा है।