फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के घर होली मिलकर लौट रहे थे भाई सांड से टकराई बाइक, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज, लखनऊ। अतरौली में मामा के घर से होली मिलकर बुधवार देर रात घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की बाइक मोहनलालगंज इलाके में सांड से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सरोजनीनगर के पिपरगांव निवासी संदीप (18) बुधवार को अपने चचेरे भाई हरीश (20) निवासी कटी बगिया, थाना बंथरा के साथ मोहनलालगंज के अतरौली गांव स्थित अपने मामा के घर होली मिलने गया था। देर रात दोनों लोग मोहनलालगंज-बनी मार्ग होते हुए लौट रहे थे। तभी डेहवा गांव के पास उनकी बाइक बीच सड़क पर खड़े सांड से टकरा गई। इससे संदीप व हरीश गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया है। दोनों चचेरे भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दीनानाथ मिश्र ने बताया कि देर रात छुट्टा सांड से बाइक टकराने से हादसा हुआ है। इसमें मृत संदीप मुंबई में नौकरी करता था और हरीश ट्रक चालक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें