फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया विधि विवि में नहीं होगी अंतिम सेमेस्टर की ऑफलाइन परीक्षा, कोरोना संक्रमण को देखते हुए विवि प्रशासन ने बैठक में लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी ऑनर्स अंतिम सेमेस्टर (10वें) की ऑफलाइन परीक्षा नहीं कराई जाएगी। विवि की एग्जामिनेशन एंड कैलेंडर कमेटी और एकेडमिक काउंसिल के आंतरिक सदस्यों की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। विवि में महाराष्ट्र और एमपी के कई छात्र हैं और कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं। परीक्षा ऑनलाइन होगी और इसके लिए गत वर्ष बनाए गए नियम, जैसे तीन घंटे की परीक्षा और दो घंटे में उत्तर पुस्तिका अपलोड कर भेजना लागू रहेगा।
विज्ञापन

कोरोना को देखते हुए गत वर्ष से पढ़ाई और परीक्षा ऑनलाइन ही कराई जा रही है। इसके लिए परीक्षा के तरीकों व नियम में बदलाव भी किया है। लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियम के अनुसार अंतिम सेमेस्टर की ऑफलाइन परीक्षा में सम्मिलित होने के बाद ही छात्रों को पूर्ण सर्टिफिकेट मिलेगा। ऑनलाइन वाले छात्रों को प्रोविजनल सर्टिफिकेट देने का प्रावधान है। कुलपति प्रो. एसके भटनागर ने बताया कि इस वर्ष अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 20 दिन बाद से प्रस्तावित है। ऑफलाइन परीक्षा के लिए छात्रों को मार्च में ही हॉस्टल में बुलवा लिया गया था। शासन द्वारा 31 मार्च तक ऑफलाइन पढ़ाई बंद रखने के निर्णय के बाद कई छात्र होली के अवसर पर अपने घर चले गए थे। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब छात्र भी ऑफलाइन परीक्षा के लिए उत्सुक नहीं हैं और वे यात्रा करने से भी बच रहे हैं। उन्होंने बताया कि विवि में देश भर से छात्र पढ़ते हैं और महाराष्ट्र व एमपी के भी काफी छात्र हैं। ऐेसे में बैठक में निर्णय लिया गया कि इन हालातों मेंऑफलाइन परीक्षा कराना संभव नहीं है।
हॉस्टल के कमरों में नहीं देंगे परीक्षा
कुलपति ने बताया कि जो छात्र हॉस्टल लौट कर नहीं आएंगे वे घर बैठकर ऑनलाइन परीक्षा देंगे। ऑनलाइन परीक्षा की प्रक्रिया पूर्व की भांति ही रहेगी। पांच घंटे में परीक्षा खत्म कर उत्तर पुस्तिका को अपलोड कर विवि को भेजना होगा। लेट भेजने पर अंक काटे जा सकते हैं। वहीं जो छात्र हॉस्टल में हैं वे परीक्षा के दौरान हॉस्टल के कमरों में नहीं रहेंगे। उन्हें एकेडमिक ब्लॉक की कक्षाओं में बैठकर ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इस दौरान मॉनिटरिंग के लिए शिक्षकों को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें