फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा छात्राओं की हिम्मत देख भाग खड़े हुए बदमाश, दो महिलाओं समेत चार बदमाशों ने किया था अपहरण

Wed, 28 Feb 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवानी मिश्रा और सुनैना वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

स्कूल जाते समय अगवा दो छात्राओं की बहादुरी के सामने अपहरणकर्ताओं को हार माननी पड़ी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लापुर गांव की शिवानी मिश्रा (12) सुनयना देवी (10) ने अपहरण हो जाने के बावजूद हिम्मत दिखाई और बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


परिवारीजनों से इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने दोनों छात्राओं को सम्मानित करने और वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की बात कही है।
7वीं की छात्रा सुनयना व 9वीं की छात्रा शिवानी मंगलवार को पैदल स्कूल जा रही थीं।

फतेहपुर-सुढ़ियामऊ मार्ग पर एक कार में सवार दो महिलाओं समेत 4 लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठाकर भागने लगे। थोड़ी दूर जाने पर ही किसी का फोन आने पर ड्राइवर बात करने लगा। तभी दोनों छात्राओं ने धक्का देकर कार का दरवाजा खोला और भागना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने पीछा किया, लेकिन दोनों खेत में काम कर रहे किसानों के पास पहुंची और अपहरण की बात बताई। इस बीच, ग्रामीण जुट गए तो बदमाशों को भागना पड़ा। कोतवाल फतेहपुर दिनेश सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें