फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्खास पक्षी विहार में छापा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूं तो हर रोज प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षियों की खरीद-फरोख्त शहर में कई जगह खुलेआम होती है लेकिन रविवार को अचानक विश्व गौरैया दिवस पर वन विभाग व एसटीएफ की टीम ने नक्खास पक्षी बाजार में छापा मारकर दो शातिरों को गिरफ्तार किया। मौके से चार पिंजड़ों में देशी व पहाड़ी तोतों सहित मुनिया बरामद की गईं।
विज्ञापन

अवध वन प्रभाग के डीएफओ डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे वन्यजीव अपराध नियन्त्रण ब्यूरो से प्राप्त सूचना के आधार पर नक्खास चिड़िया बाजार में छापा मारा गया। वन विभाग व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक दुकान से चार पिंजड़ों में 52 देशी तोतों के बच्चे, 117 देशी तोते, 37 पहाड़ी तोते के बच्चे व 18 मुनिया पक्षियों को बरामद किया। मौके से दो आरोपियों घंटा बेग गड़हिया निवासी लखनऊ व शहनवाज खान उर्फ शानू निवासी लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर चौक कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी शहरी आरिफ जमाल खां, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी विनीत प्रकाश श्रीवास्तव, वन दरोगा अंकित शुक्ल, राजेश कुमार और एसटीएफ एसआई तेज बहादुर सिंह, शिवेन्द्र सिंह सेंगर, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कृष्णकान्त शुक्ल व कांस्टेबल राम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें