केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल फेज वन में हरदोई के मरीज की पत्नी से गैंगरेप के आरोपी निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड शिवकुमार और संतोष को शुक्रवार दोपहर जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी लिफ्टमैन विनय का सुराग नहीं मिल सका है।
उधर, पीड़िता के मेडिकल के चलते शुक्रवार को उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके। इंस्पेक्टर आईपी सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान शनिवार को लिए जाएंगे।
सीओ चौक राधेश्याम राय ने बताया कि गैंगरेप के तीसरे आरोपी विनय की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर ही विनय के अलीगंज स्थित घर पर दबिश दी लेकिन, वह नहीं मिला। उसके परिवारीजनों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आया गया था। पुलिस की दो टीमें विनय की तलाश में लगाई गई हैं।