फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर की गाड़ी ने दो युवकों को रौंदा, मौत

Fri, 02 Jun 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सरकारी गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों युवक सब्जी लेकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन


गाड़ी में उपायुक्त राजस्व परिषद महेंद्र सिंह सवार थे, जो इलाहाबाद से लखनऊ जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को दबोच लिया। वहीं उपायुक्त को जाने दिया गया।

इसके बाद लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
Trending Videos
विज्ञापन

गाड़ी चालक हुआ गिरफ्तार

हादसे के बाद गमगीन परिवारीजन - फोटो : amar ujala
भदोखर थाना क्षेत्र के फत्तेपुह मोहलिया गांव निवासी सुशील कुमार सिंह (21) और सुशील पांडेय (18) कुचरिया गांव स्थित बाजार सब्जी खरीदने आए थे। रात में सब्जी लेकर बाइक से घर जा रहे थे।

लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर जैसे ही गांव के पास पहुंचे, वैसे ही इलाहाबाद से लखनऊ की तरफ जा रही सरकारी गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों चार पहिया गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए।

दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गाड़ी चालक विवेक गौड़ निवासी लखनऊ को गिरफ्तार करके वाहन कब्जे में ले लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें