फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पैसे और ले लो, पर हिंदू धर्म में न करो वापसी... तुम्हें मालामाल कर देंगे, पुलिस ने मारा छापा, दो गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 07:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अजमतउल्लागंज गांव में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैसे और ले लो पर हिंदू धर्म में वापसी न करो। तुम्हें मालामाल कर देंगे। गांव के अन्य लोगों का भी ईसाई धर्म में परिवर्तन करा दो। दो युवक एक व्यक्ति को यही बातकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मौके से पुलिस ने बाइबिल पुस्तक बरामद की है साथ ही चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अजमतल्लागंज निवासी नन्हू सिंह ने पुलिस से शिकायत किया कि दो युवक उनके गांव आए हैं और रुपये का लालच देकर गांव के अन्य लोगों का ईसाई धर्म में परिवर्तन कराना चाह रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को दबोच लिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक मिजोरम के 148 सेक्टर नियर एमएस हंटर बेंज आईजोल मुनिसिपल काउंसिल निवासी लालजेदांग और लखनऊ के नेवातिन टोला गोसाईगंज सरायं करोरा निवासी वनलाल्हुमा को पकड़ा गया है। इन दोनों आरोपियों ने दो साल पहले नन्हू का धर्म परिवर्तन करा दिया था। इधर नन्हू हिंदू धर्म फिर से अपनाना चाह रहे थे।

इसकी जानकारी होने पर दोनों आरोपी गांव आए और नन्हू पर दबाव बनाने लगे कि वह हिंदू धर्म न अपनाएं। इसके बदले उन्हें और रुपये देंगे साथ ही पैसों का लालच देकर नन्हू से गांव के अन्य लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की बात कही। नन्हू ने आरोपियो की बात मानने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ विधि विरुद्व धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हिंदू धर्म से अच्छा नहीं कोई धर्म
पीड़ित नन्हू का कहना है कि हिंदू धर्म से अच्छा कोई धर्म नहीं है। पैसे का लाचच देकर उन्हें हिंदू धर्म परिवर्तन करा दिया गया था। बाइबिल पुस्तक हाथ में रखकर लाल रंग का तरल पदार्थ पीने का दबाव बनाते थे। कहते थे कि जितने लोगों का धर्म परिवर्तन कराओगे, उतना पैसा दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें