फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: 1150 ग्राम गांजे के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2019 07:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

बसखारी पुलिस ने शनिवार सुबह बुकिया नहर पुलिया के पास से दो लोगों को अवैध गांजे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बसखारी पुलिस के उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह, सिपाही विनय यादव, उपेंद्र मोहन के साथ शनिवार सुबह गश्त कर रहे थे। इस दौरान एनएच 233 पर स्थित बुकिया नहर के पास पुलिस को देख कर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में भागने लगे। इस पर पुलिस ने भाग रहे दोनों लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने अपना नाम हैदर अली निवासी मदनपुर, दक्षिण टोला मऊ व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम इरफान निवासी कौड़ाही बताया। तलाशी के दौरान इरफान के पास से 550 ग्राम अवैध गांजा व 600 रूपये नगद जबकि हैदर अली के पास से 1300 ग्राम गांजा पाया गया।
विज्ञापन


पुलिस दोनों को थाने लेकर आयी। सख्ती से पूछताछ के दौरान हैदर अली ने इरफान से गांजा खरीदने की बात कबूल की। उपनिरीक्षक अजीत पांडेय ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करवाया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि दो लोगों को अवैध गांजे के साथ पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें