फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जगह शारीरिक दक्षता परीक्षा देते दो को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आबकारी विभाग में सिपाही के पदों पर भर्ती चल रही है। इसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा गुडंबा के स्पोर्ट्स कॉलेज में हो रही है। बृहस्पतिवार को दो जालसाजों को अन्य परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देते समय दबोच लिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गुडंबा फरीद अहमद के मुताबिक, आबकारी सिपाही की शारीरिक परीक्षा गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही है। बृहस्पतिवार सुबह अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र व ड्राइविंग लाइसेंस का मिलान करते समय एक युवक को पकड़ लिया गया। उसकेप्रवेश पत्र पर लगी फोटो व विभागीय अधिकारियों के पास मौजूद दस्तावेज के फोटो अलग पाए गए। इसी तरह चंदौली का रहने वाला दीपू सरोज भी रामभरोसे के स्थान पर परीक्षा देने आया था। संदेह होने पर दोनों को दूसरे स्थान पर ले जाकर पूछताछ की गई। सहायक आबकारी निरीक्षक जगराम पाल, समन्वय पर्यवेक्षक संतोष कुमार, राम मिलन, आयोग सदस्य मशरूफ खान ने कड़ाई से युवक से पूछताछ की। इसके बाद पता चला कि वह आशुतोष कुमार उपाध्याय के स्थान पर शारीरिक परीक्षा देने आया था।
प्रभारी निरीक्षक फरीद के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में विकास यादव भदोई के औराई स्थित गिर्दबड़ा का निवासी है और दीपू सरोज चंदौली का निवासी है। हैं। परीक्षा से जुड़े अधिकारियों की तहरीर पर जालसाज विकास यादव, दीपू सरोज व परीक्षार्थी आशुतोष कुमार उपाध्याय व रामभरोसे निवासी जलालपुर जौनपुर के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के पास से प्रवेश पत्र, विकास यादव का प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले में दोनों परीक्षार्थियों की तलाश कर रही है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा दे रहे थे। लेकिन पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों को संदेह है कि वह धोखाधड़ी करने वाले गिरोह से जुड़े हैं जो दूसरे की जगह परीक्षाएं देते हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें