फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉपअप राउंड में रिकॉर्ड तोड़ 117 प्रतिशत को लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
एरा मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण करातीं एरा यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. फरजाना मेहंदी। - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को मॉपअप राउंड में फ्रंट लाइन वर्कर व स्वास्थ्यकर्मियों के जबरदस्त उत्साह ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। टीकाकरण का ग्राफ 117 फीसदी रहा। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी काफी उत्साहित हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना मरीजों की तादाद में इजाफा होने का असर टीकाकरण पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 46 केंद्रों पर कुल 117 बूथ बनाए और 9488 लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा था। इसके सापेक्ष 11086 लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि इस बार 10540 लोगों को कोविशील्ड व 546 लोगों को को-वैक्सीन दी गई है। 92 प्रतिशत लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली। बताया कि इस मॉपअप राउंड में 6970 कर्मियों को दूसरी डोज देने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 6414 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, 1082 लोगों को पहली डोज देने का लक्ष्य था। इसमें 4672 लोगों ने पहली डोज ली। जिला प्रतिरण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि पहली दफा टीकाकरण ग्राफ सौ प्रतिशत से अधिक रहा। सभी ने आगे आकर टीकाकरण करवाया।
केजीएमयू के कई डॉक्टर व स्टाफ रह गया वंचित
केजीएमयू की एचआईवी लैब व टीबी लैब के 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी पोर्टल पर नाम अपलोड न होने से वैक्सीन लगवाने से वंचित रह गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने कुलसचिव समेत अन्य अधिकारियों से गुहार लगाई है। आरोप है कि इन कर्मियों ने कोरोना संकट में बिना किसी अवकाश काम किया। लॉकडाउन के दौरान कोविड जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें