यूपी के बहराइच जिले के निम्बुआरी गांव में रविवार को ग्रामीणों ने दो गोवंश तस्करों को धर दबोचा। दोनों तस्करों के पास से खाल बरामद हुई है। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रामगांव थाना अंतर्गत निम्बुआरी गांव में ग्रामीणों ने खेत में दो लोगों को देखा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को दो युवक गोवंश को काटते दिखे। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
ग्रामीणों ने दोनों युवकों को दबोच लिया।
सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अनूप कुमार, सीओ महसी अजेय कुमार शर्मा, एसओ रामगांव डीपी कुशवाहा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।