फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शस्त्र अधिनियम में दो आरोपियों पर जुर्माना

Wed, 28 Aug 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर मसढ़ी निवासी ननके को स्थानीय पुलिस ने 13 वर्ष पूर्व चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। इस पर सिविल जज प्रवर खंड व एसीजेएम विश्वजीत सिंह ने आरोपी को जेल में बिताई अवधि की कैद व 800 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं इकौना पुलिस ने डिंगुराजोत निवासी राम सजन उर्फ़ सजन को 10 वर्ष पूर्व चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। जिसे एसीजेएम एफटीसी देवर्षि देव कुमार ने आरोपी को जेल में बिताई अवधि की कैद व 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। जबकि इसे देशी तमंचा व कारतूस के साथ 18 वर्ष पूर्व गिरफ्तार किए गए मामले में जेल में बितायी अवधि की कैद व 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। (संवाद)
विज्ञापन

चार वारंटी गिरफ्तार
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने बुधवार को वारंटी खैरी कला निवासी संजय व चैलाही पुरवा निवासी रामनरेश को गिरफ्तार किया। वहीं कटरा पुलिस ने खरगौरा गणेश निवासी दिलीप कुमार शुक्ला व मिश्रा पुरवा निवासी संजय को गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें