सेक्स रैकेट के मामले में गिरफ्त में आए आरोपी।
- फोटो : ??? ?????
गाजीपुर थानाक्षेत्र के सुरेंद्रनगर स्थित ओयो से संबद्ध होटल में युवतियों को बंधक बनाकर सेक्स रैकेट चलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में मूलरूप से कुशीनगर के रामकोला स्थित बनकट खुटहीं निवासी विकास राव और बाराबंकी के जहांगीराबाद निवासी इंजमामुल हक है। विकास का होटल में शेयर है, जबकि इंजमामुल हक वहां प्रबंधन से जुड़ा है।
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर रामेश्वर कुमार के मुताबिक, इस होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने का खुलासा शुक्रवार रात को तब हुआ।, जब युवतियों ने होटल के बाहर हंगामा किया।
शनिवार को एसीपी गाजीपुर सुनील कुमार शर्मा के आदेश पर जांच की गई। रविवार को होटल मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
रविवार देर रात को पुलिस ने होटल के मालिक व प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह था मामला
सुरेंद्रनगर में ओयो से संबद्ध एक होटल के संचालक विकास राव व किशन हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो युवतियों ने होटल के बाहर हंगामा किया था। आरोप लगा रही थीं कि उनसे होटल के प्रबंधन ने कार्य कराया, जिसका भुगतान नहीं किया। मामला पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच गया। रात करीब 12.30 बजे किसी तरह मामले को पीआरवी के जवानों ने शांत कराया। शनिवार को दोनों युवतियों ने वायरल हुए वीडियो में आरोप लगाया कि उनके साथ पांच युवतियों को होटल प्रबंधन ने बुलाया था। प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाने वाली युवती पहले भी होटल में रहकर काम कर चुकी थी। युवती का आरोप है कि उसके साथ चार अन्य युवतियों के टिकट कराकर होटल प्रबंधन ने दूसरे प्रदेश से बुलाया। युवती के मुताबिक, उसने अपने रुपये मांगे तो होटल प्रबंधन ने तीन युवतियों को हटा दिया। इसके बाद उनको होटल से बाहर भगा दिया जिसके बाद युवतियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस मामले की जानकारी होने पर एसीपी गाजीपुर सुनील कुमार शर्मा के आदेश पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।