फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर की एसयूवी पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रॉपर्टी डीलर शुभम त्रिपाठी की एसयूवी पर पांच राउंड फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बुधवार रात दो आरोपियों आलमबाग निवासी राहुल सिंह और सुहेल गाजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर शुभम त्रिपाठी का कुछ लोगों से दस हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। चार जून की रात करीब साढ़े दस बजे शुभम अपने दो साथियों विजय यादव और सोनू यादव के साथ दूसरे पक्ष से बातचीत करने सदर तहसील स्थित अंडरपास पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग कार से वहां से निकले और अंडरपास के नीचे खड़ी शुभम की एसयूवी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और भाग गए। इस मामले में शुभम त्रिपाठी ने प्रियांशु सिंह, सुहेल गाजी, राहुल सिंह और उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी राहुल सिंह के खिलाफ पहले से आलमबाग थाने में वर्ष 2019 में हत्या के प्रयास और सुहेल के खिलाफ हरदोई जनपद में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें