फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंग रह गई लखनऊ की टीचर, जब उनके घर पहुंचा यह टीवी स्टार

Sat, 01 Oct 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
‌श‌ि‌क्ष‌िका के घर पहुंचे रव‌ि दुबे ‘जमाई राजा’ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिस ‘जमाई राजा’ को टेलीविजन पर देखने के लिए बंथरा बाजार की युवा शिक्षिका प्रिया मिश्र घंटों प्रतीक्षा करती थी, शुक्रवार को उन्हें अपने घर पाकर वह अचंभित हो उठी। जमाई राजा यानी रवि दुबे जब उसके घर पहुंचे तो पड़ोसियों और रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


रवि ने अपनी इस प्रशंसिका के साथ फोटो खिंचवाई और घर में बनी कचौड़ी, पूड़ी और दम आलू का स्वाद लिया। एक लोकप्रिय टीवी चैनल ने अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश के अवसर पर ‘सितारे आपके घर’ अभियान की शुरुआत की है।

इसी क्रम में लखनऊ की प्रिया मिश्र का चयन किया गया था। ‘जमाई राजा’ धारावाहिक के मुख्य नायक रवि दुबे उनके घर पहुंचे और अपने प्रशंसकों को अचंभित कर दिया। बाद में दुबे अलीगंज स्थित विद्या ट्री मॉडर्न स्कूल भी पहुंचे और प्रशंसकों से भेंट की।
विज्ञापन


‘जमाई राजा’ रवि दुबे के अपने घर पहुंचने से उत्साहित और अचंभित युवा शिक्षिका प्रिया मिश्र ने कहा कि यह सपना सच होने से भी कहीं अधिक है। जब मैंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तो मैंने सोचा नहीं था कि मैं इसे जीत जाऊंगी और सभी के चहेते रवि दुबे मेरे घर आएंगे। 
विज्ञापन

मेरी मां उनकी तरह ही जमाई चाहती हैं

श‌िक्ष‌िका के प‌र‌िवार के साथ र‌व‌ि दुबे - फोटो : amar ujala
जब मैं उनसे पहली बार मिली तो मुझे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। वह बहुत विनम्र और व्यवहारकुशल हैं। वे मुझसे और मेरे सारे परिवार से मिले। मेरे सभी दोस्त उनकी एक झलक पाने के लिए मेरे घर पहुंचे। 

प्रिया ने बताया कि मेरी मां और मौसी ने उनके लिए पनीर की सब्जी, पूड़ी, दम आलू, दाल कचौड़ी और मिठाई बनाई थी, जिनका उन्होंने लुत्फ  उठाया। मैं जमाई राजा में रवि को वाकई पसंद करती हूं। दरअसल मेरी मां उनकी तरह ही जमाई चाहती हैं। उन्होंने हमारे साथ बहुत सी तस्वीरें भी खिंचाई। मैं बेहद उत्साहित हूं।

अभिनेता रवि दुबे ने कहा कि मैं लखनऊ में अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करने आया हूं। उन्होंने कहा कि हमें लखनऊ से बहुत प्यार मिलता है और हमारे कार्यक्रमों को दर्शकों ने लगातार अपना समर्थन दिया और हमें अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया। हम आज जहां भी हैं अपने प्रशंसकों के कारण हैं और मैं अपनी हर सफलता का श्रेय उन्हें देना चाहता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें