फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला फार्मासिस्ट से दुर्ष्क्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके में एक महिला फार्मासिस्ट ने दो युवकों पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे मेडिकल स्टोर खोलने के लिए दुकान दिखाने के बहाने दुष्कर्म की कोशिश की गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महिला फार्मासिस्ट ने बताया कि बीते कुछ समय से मेडिकल स्टोर खोलने के लिए वह दुकान तलाश रही थी। एक परिचित सद्दाम ने कॉल कर पिंक सिटी में दुकान दिखाने के लिए कहा। वह सद्दाम के साथ बाइक से पिंक सिटी दुकान देखने पहुंची। वहां सद्दाम उन्हें एक मकान में ले गया। जहां आदित्य नाम का युवक मिला। आरोप है कि दोनों ने दरवाजा बंद किया और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के मुताबिक, किसी तरह दोनों को धक्का देकर वह चीखती हुई छत पर पहुंची और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर पड़ोस के लोग इकट्ठा होने लगे। खुद को फंसता देख दोनों शोहदे भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा सतीश चंद्र साहू के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर के आधार पर सद्दाम और आदित्य के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें