फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टैंकर से कुचलकर छात्रा की मौत, दूसरी छात्रा भी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके में बेहटा पुलिस चौकी के पास मंगलवार को तेज रफ्तार में जा रहे दूध के टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार हाईस्कूल की छात्रा की मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्रा घायल हो गई। हादसे के वक्त दोनों छात्राएं कोरोना वैक्सीन लगवाने जा रही थीं। हादसे के बाद भाग रहे टैंकर चालक को राहगीरों ने पीछा कर दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी रामसनेही की बेटी पिंकी गौतम (17) गुडंबा के बेहटा स्थित राजकीय बालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। मंगलवार को कॉलेज में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर लगा था। इसके चलते पिंकी व उसकी सहेली शांति वैक्सीन लगवाने के लिए साइकिल से कॉलेज जा रही थीं। गुडंबा में बेहटा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने साइकिल में टक्कर मार दी। पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उछलकर दूर जा गिरी शांति गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने हादसा कर भाग रहे टैंकर चालक को पीछा कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
गुडंबा इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायल शांति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के भाई पिंटू कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मजदूरी कर गुजारा करने वाले रामसनेही के परिवार में पत्नी राजकुमारी व पांच बेटे-बेटियां थीं। सबसे छोटी पिंकी पढ़ाई में अव्वल होने के साथ ही पूरे परिवार की दुलारी थी। हादसे में उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें