फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बांदा में ट्रक चालक की करंट से मौत, सड़क जाम कर प्रदर्शन

Fri, 15 May 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सर्वेश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बांदा के साढ़ी खदान में करंट की चपेट में आने से हुई बंथरा के पहाड़पुर निवासी सर्वेश (35) की मौत पर उनका शव बृहस्पतिवार शाम गांव पहुंचा। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बंथरा में बनी- हनलालगंज रोड पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। वे मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन




सर्वेश गांव के ही महेंद्र सिंह का ट्रक चलाते थे। सर्वेश बुधवार को बांदा के साढ़ी खदान में मौरंग लादने गए थे। तभी शाम करीब छह बजे वह ट्रक के ऊपर चढ़कर मौरंग देखने लगे और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। गांव में बृहस्पतिवार को शाम करीब 5:30 बजे जब सर्वेश का शव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वे ट्रक मालिक महेंद्र सिंह को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग करने लगे। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन की सूचना पर बंथरा पुलिस पहुंची और घरवालों को समझाने का प्रयास किया। बात न मानने पर एसीपी कृष्णानगर भी आ गए। उन्होंने लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद घरवालों ने सर्वेश का अंतिम संस्कार कर दिया।

सर्वेश की फाइल फोटो।

सर्वेश की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें