फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने दी जान, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गौतमपल्ली के पिपराघाट इलाके में रहने वाली विवाहिता सरिता (28) ने पति रमित सिंह की प्रताड़ना से परेशान होकर 11 जुलाई को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दहेज हत्या में सोमवार को आरोपी रमित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि सुलतानपुर कोतवाली नगर रामनगर कोट निवासी परम विक्रम सिंह की बहन सरिता की शादी कुछ समय पहले अमेठी के हलियापुर निवासी रमित सिंह से हुई थी। रमित सिंह नगर निगम में संविदा पर गाड़ी चलाता है। परम विक्रम सिंह के मुताबिक रमित सिंह अक्सर शराब के नशे में सरिता के साथ मारपीट करता था, जिससे आजिज आकर बहन ने आत्महत्या कर ली। रविवार को उन्होंने रमित सिंह के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें