फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में शिफ्टवार ड्यूटी करेंगे रेजीडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में डिस्ट्रिक्ट रेजीडेंसी प्रोग्राम (डीआरपी) के तहत तैनात रेजीडेंट अब इमरजेंसी ड्यूटी करने में लापरवाही नहीं कर पाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने हर शिफ्ट में एक-एक रेजीडेंट की ड्यूटी तय की है। बिना सूचना गायब होने पर उनके कॉलेज में शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी। अभी तक अस्पताल की इमरजेंसी एक इमरजेंसी मेडिकल अफसर के भरोसे चल रही थी।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में 140 बेड हैं। यहां एक दिन में 120-150 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मरीजों को प्राथमिक उपचार वार्ड में भेजा जाता है। इमरजेंसी में मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए डीआरपी के तहत रेजीडेंट की तैनाती की गई है। ये डॉक्टर पीजी की पढ़ाई करते हैं। इमरजेंसी की हर पाली में एक-एक रेजीडेंट की तैनाती की गई है। इससे पहले रेजीडेंट डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी से परहेज करते थे। इसकी शिकायत ईएमओ ने दर्ज कराई थी। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने रेजीडेंट की ड्यूटी तय कर दी है और इसका सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। अब इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को इलाज के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल निदेशक डॉ. कविता आर्या का कहना है कि मरीजों को इलाज मिलने में देरी न हो, इसलिए रेजीडेंट डॉक्टरों की ड्यूटी इमरजेंसी में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें