फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घरेलू कलह से परेशान महिला ने लगाया फंदा

Fri, 02 Jan 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा क्षेत्र की नई कांशीराम कॉलोनी में बुधवार दोपहर दो बजे घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजन उसे एरा मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नई कांशीराम कॉलोनी निवासी ऑटो चालक महेश के अनुसार बुधवार दोपहर किसी बात को लेकर पत्नी हेमा (40) से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह ऑटो लेकर चले गए। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो घर के अंदर कमरे में हेमा पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। परिवार में दो बेटे दीपांशु और अंकित हैं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामूली कहासुनी के बाद आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें