फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 15 Apr 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर रविवार को अग्निशमन केंद्र भिनगा में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मौजूद अग्निशमन प्रभारी सहित फायर कर्मियों ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


फायर सर्विस मुख्यालय भिनगा में आयोजित अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर अग्निशमन प्रभारी संजय जायसवाल ने कहा कि 1944 में मुंबई बंदरगाह पर फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज में आग लग गई थी। जिसमें 66 अग्निशमन कर्मी आग की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन बहादुर कर्मियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने भी शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि जिले में 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान अग्निशमन कर्मी कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लोगों को आग से सुरक्षा एवं बचाव के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक करेंगे। इस दौरान राम समुझ यादव सहित अग्निशमन व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें