कटरा (श्रावस्ती)। कस्बे के दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को प्रभु का महाप्रयाण कल्याणक महोत्सव व मान स्तंभ एवं कलश रोहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान आचार्य आशीष पुण्यास ने किया। इस दौरान जैन अनुयायियों ने जलाभिषेक, शांति धारा और नवग्रहों का पूजन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधान आचार्य ने कहा कि मोह में फंसा प्राणी संसार से भटकता रहता है। वह अनेक प्रकार की शंकाओं से घिरा रहता है, परिजन आदि से सहानुभूति रखता है। सांसारिक सुख को पूर्ण मानकर भगवान व गुरु को भूल जाता है। लेकिन परेशान होने पर इधर उधर भाग दौड़ करता है। आचार्य ने भद्रबाहु संहिता का वर्णन करते हुए कहा कि कर्म के उदय में ग्रह नक्षत्र भी कष्ट कारक योग बना देते हैं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव जैन, सुनील जैन, सुनील शास्त्री, प्रकाश जैन, दिव्यांशु जैन, संजीव जैन सहित बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे।