फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामनवमी पर सूर्य की किरणें करेंगी रामलला का अभिषेक, वैज्ञानिकों ने किया ट्रायल

Sun, 30 Mar 2025 03:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनवमी के अवसर पर चार मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला का अभिषेक करेंगी। इसरो के वैज्ञानिकों ने रविवार को इसका ट्रायल किया।
विज्ञापन
सूर्य तिलक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामजन्मभूमि परिसर में सूर्य तिलक का ट्रायल हुआ। इसरो के वैज्ञानिक छह अप्रैल को सूर्य की किरण भगवान के मस्तक पर लाने के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। बीते वर्ष अस्थायी तौर पर रामलला का सूर्य तिलक हुआ था। अब स्थायी तौर पर वैज्ञानिक मंदिर का निर्माण पूरा होने पर सूर्य तिलक की व्यवस्था कर रहे हैं।

विज्ञापन


रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर भगवान के मस्तक का सूर्य अभिषेक होगा। वैज्ञानिकों ने एक मिनट का ट्रायल किया है। इस दौरान सफलतापूर्वक सूर्य की किरणें रामलला का सूर्य अभिषेक करती नजर आईं। रामनवमी को चार मिनट तक भगवान सूर्य रामलला के मस्तक पर तिलक करेंगे।

ये भी पढ़ें - सेना के घूसखोरी रैकेट में शामिल जेई भी गिरफ्तार, दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके: पूछताछ में खुले थे राज
विज्ञापन


हिंदू नववर्ष 2082 के उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर उतारी आरती
हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर जहां अयोध्या में विभिन्न मंदिरों से झांकी निकाल कर संत, महंत और भक्तों ने रामकोट की परिक्रमा की तो वहीं हिंदू नववर्ष के पहले सूर्योदय पर वैदिक ब्राह्मण और संतों ने नमन किया। रामनगरी में रविवार को नववर्ष के उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर आरती उतार कर स्वागत किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति, वैदिक बटुक और आरएसएस के कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


नववर्ष संवत 2082 के स्वागत में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सरयू के तट पर सरयू जल से अर्घ्य देकर उदीयमान सूर्य की आरती उतारी। नववर्ष के स्वागत के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरयू के सुरम्य तट पर खूबसूरत नजारा रहा।

संबंधित वीडियो-


ये भी पढ़ें - सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा आज, 62,382 छात्रों ने किया आवेदन; 1 अप्रैल से कक्षाएं शुरू
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें