लखनऊ। पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. नारायण प्रसाद के मुताबिक यूपी में इस वक्त 50 हजार किडनी और इतने ही लिवर प्रत्यारोपणा की जरूरत है। ऐसा करके एक लाख लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। वे सोमवार को संस्थान के नेफोलॉजी, लखनऊ नेफ्रोलॉजी सोसाइटी और यूरोलॉजी विभाग के साथ मिलकर अंगदान जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
प्रो. प्रसाद ने बताया कि देश में करीब 23 हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवा देते हैं। इनमें से एक फीसदी यानी करीब 230 ब्रेन डेड होते हैं। इनके अंग दूसरों को प्रत्यारोपित किए जा सकते हैं। राजनीतिक इच्छाशक्ति, नौकरशाही समर्थन, मीडिया सहयोग और सार्वजनिक समर्थन से इसे संभव बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. एमएस अंसारी, डॉ. संजय सुरेखा, डॉ. एन गोपालकृष्णन ने अस्पतालों में ब्रेन डेड प्रमाणपत्र बनाने की जरूरत पर जोर दिया।