फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेग लेने पहुंचे किन्नरों को बंधक बनाकर पीटा, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज में दूल्हे के घर नेग लेने पहुंचे किन्नरों को पिता-पुत्र ने साथियों के साथ मिलकर बंधक बनाकर जमकर पीटा। आरोप है कि किन्नरों के कपड़े भी फाड़ दिए। तीन के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर कस्बा निवासी सैफ का निकाह था। नेग लेने के लिए किन्नर उनके घर पहुंच गए। किन्नरों का कहना है कि सैफ के परिजन 2100 रुपये देने जा रहे थे। इस बीच पड़ोसी मेराजुद्दीन, उसका बेटे तौसीफ के अलावा मो. शारीक व चार अज्ञात वहां आ धमके और विरोध करने लगे। आरोपियों ने किन्नरों को सैफ के घर के भीतर कमरे में बंधक बना लिया। फिर जमकर पीटा और मारने की धमकी दी। आरोप है कि मेराजुद्दीन ने कहा कि उसका बेटा वकील है। फर्जी केस दर्ज कराकर जेल भिजवा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें