फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शॉर्ट सर्किट से जनरल स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
कैसरबाग में दुकान से निकला धुआं।
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग में बृहस्पतिवार देर रात ओडियन सिनेमा ढाल के पास स्थित जनरल स्टोर में आग लग गई। दमकल ने दो गाड़ियों की मदद से एक घंटे में इस पर काबू पाया। एफएसओ ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन

महेश साहू के जनरल स्टोर से बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे लपटें उठने लगीं। यह देख पास से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास रहने वाले भी बाहर आ गए। दमकल और पुलिस को सूचना दी गई। लोग भी आग बुझाने में लग गए, पर शटर बंद होने से दिक्कत आने लगी।

इस बीच एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत दो गाड़ियों और टीम के साथ पहुंचे। दमकल ने औजारों से शटर तोड़ा और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। एक घंटे बाद पूरी तरह से आग बुझा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें