फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर उपकेंद्र घेरा

Wed, 14 May 2014 02:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तो मौसम का चढ़ता पारा, उस पर से हफ्ते भर से जला पड़ा ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को गेहरू उपकेंद्र का घेराव किया।
विज्ञापन


इलाकाई इंजीनियर के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई।

एसडीओ ने जल्द ही ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया तब घेराव खत्म हुआ। गेहरू पावर हाऊस क्षेत्र के माती गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर तकरीबन एक हफ्ता पहले जल गया था।

ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग द्वारा दो दिन पहले ट्रांसफार्मर बदला गया था। ग्रामीणों का कहना था कि लोड अधिक होने के चलते वह फिर जल गया।

ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से मांग की जा रही है कि 100 केवीए के स्थान पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया जाए।  अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


एसडीओ ने 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया है। शिवाजीपुरम के विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर 14 की दोपहर 12 से शाम 5:45 बजे तक करीब छह घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन


उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराने पर पता चला कि सेक्टर 11 में जर्जर पेटी की मरम्मत हो रही थी।

गुप्ता ने बताया कि इलाकाई इंजीनियरों की लापरवाही से एक मई से अब तक रोजाना ही लोगों को चार से पांच घंटे तक बिजली संकट की चपेट में रहना पड़ रहा है।

रखरखाव कार्य के चलते पारा, राजाजीपुरम एफ-ब्लाक, अशोक बिहार समेत कई इलाकों में बिजली बंद रही।

पावर स्टेशन बीकेटी, बौरुमऊ व इटौंजा में मंगलवार की सुबह से शाम तक घंटों बिजली की आवाजाही बनी रही।

इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडा। पावर स्टेशन इटौंजा, बीकेटी व बौरुमऊ से जुडे़ सात गांवों के ट्रांसफार्मर दो दिनों से जले पडे़ है और इन गांवों की बिजली गुल है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें